Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जयंती पर याद किए गए वीर गणेश हांसदा, झारखंड सरकार पर शहीद की उपेक्षा का आरोप

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गलवान घाटी में चीनी मुठभेड़ में शहीद हुए झारखंड के लाल गणेश हांसदा की 22वीं जयंती पर लोगों ने उन्हें याद किया. इस दौरान बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी बहरागोड़ा अंतर्गत कोशाफोलिया गांव गए. वहां गणेश हांसदा को श्रद्धासुमन अर्पित किया. कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड सरकार पर शहीद की उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर शहीद गणेश हांसदा की स्मृति में निर्मित शहीद स्थल पर विद्युत कनेक्शन नहीं दी गई तो विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यालय के बाहर धरना देंगे. आदिवासी हितों की बात करने वाली सरकार सत्तासीन होते ही लगातार आदिवासी समाज की उपेक्षा कर रही है. सरकार नहीं चाहती कि गणेश हांसदा जैसे पराक्रमी सपूत से युवा और भावी पीढ़ी प्रेरणा ले. इसे भी पढ़ें : कोयला">https://lagatar.in/important-meeting-in-pmo-today-on-coal-crisis-coal-and-energy-secretary-will-give-information-about-the-current-situation/">कोयला

संकट पर आज PMO में महत्वपूर्ण बैठक, कोयला और ऊर्जा सचिव मौजूदा हालात की जानकारी देंगे
मालूम हो कि बहरागोड़ा के कोशाफोलिया गांव में शहीद गणेश हांसदा की स्मृति में उनके ही परिजनों ने 20 लाख रुपए के व्यक्तिगत खर्चे पर शहीद पार्क का निर्माण किया है ताकि वीरता की अमर निशानी लोगों के लिए प्रेरणा बनी रहे. इस शहीद स्थल पर आज तक बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है. कुछ माह पूर्व ही शहीद की पुण्यतिथि के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने इस उपेक्षा पर जिला प्रशासन और राज्य सरकार से शीघ्र पहल करने का निवेदन किया था. श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शहीद गणेश हांसदा के परिजनों से भी मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और जरूरी सहयोग करने का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही