Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत के वीर महान ने 118 सेकेंड्स में ही इस अमेरिकी को चटा दी धूल

Advertisement
Advertisement
बड़े-बड़े पहलवानों को पटकनी दे रहे हैं, भारत के वीर महान. इनकी पहचान है माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष और कंधे पर रामनामी गमछा, इनके बाएं हाथ को कहते हैं मिलियन डालर आर्म
आनंद सिंह अगर आप अमेरिका के प्रोफेशनल रेसलिंग शो WWE देखते हैं तो हाल के दिनों में आपने एक पहलवान को देखा होगा. माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला और कंधों पर रामनामी गमछा. जब यह पहलवान रिंग में उतरता है तो दोनों हाथ उठाकर प्रभु को याद करता है. उसके बाद सामने वाले पहलवान की खैर नहीं. जी हां, हम बात कर रहे हैं रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान की. वीर महान ने अभी-अभी रेसल मानिया के बाद डब्ल्यूडबल्यूई के चमचमाते ब्रांड रा में एंट्री ली है. वीर महान भारत के हैं. उनका उत्तर प्रदेश और बिहार से नाता रहा है. उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर में उनका एक निर्धन परिवार में जन्म हुआ और इन दिनों अपनी मेहनत के बलबूते वह अमेरिका में हैं. इसे भी पढ़ें : सीतामढ़ी">https://lagatar.in/sitamarhi-two-chinese-nationals-arrested-several-items-including-seven-mobiles-recovered/">सीतामढ़ी

: दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, सात मोबाइल सहित कई सामान बरामद

द ग्रेट खली रहे आदर्श

उन्होंने दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली को देख कर यह तय किया था कि एक दिन ऐसा आएगा, जब वह भी डब्ल्यूडबल्यूई में अपनी धाक जमाएंगे. [caption id="attachment_331040" align="alignnone" width="750"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Image-2022-06-13-at-3.30.37-PM-1-750x536.jpeg"

alt="भारत के वीर महान" width="750" height="536" /> भारत के वीर महान[/caption]

नहीं भूले भारत को

सफलता के शिखर पर होने के बावजूद वीर महान ने भारतीय संस्कृति को पल भर के लिए भुलाया नहीं. यही वजह है कि वह ललाट पर त्रिपुंड लगाते हैं और गले में रुद्राक्ष के साथ ही कंधों पर रामनामी गमछा धारण करते हैं. रुद्राक्ष और गमछे को वह हवा में उछाल कर फेंकते नहीं वरन माथे पर लगा कर सम्मान के साथ किसी सज्जन को संभालने के लिए देते हैं.

मिलियन डालर आर्म के विजेता

वीर को डब्ल्यूडबल्यूई में एंट्री यूं ही नहीं मिल गई. इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी. वह खेलों में तो पहले से ही रूचि लेते थे. खास कर जैवलिन थ्रो में. पूरे इलाके में उनका नाम हुआ करता था. 2008 में अमेरिका में एक रियलिटी शो मिलियन डालर आर्म की घोषणा हुई. जब वीर को पता चला कि इस किस्म का शो हो रहा है तो उन्होंने भी इसमें भाग लेना चाहा. इस शो का मकसद ऐसे खिलाड़ियों को खोजना था, जो अमेरिका में सबसे तेज और बेहद सटीक तरीके से बेसबाल फेंक सकें. वीर को इसमें एंट्री मिल गई. उन्हें मौका मिला और उन्होंने वो कर दिखाया, जिसके लिए वह यहां आए थे. वह प्रतियोगिता के विनर बने.

टॉप रेटेड बेसबाल खिलाड़ी रहे

अब वीर अमेरिका के बेसबाल खिलाड़ी बन गए थे. उनकी जिंदगी संवर रही थी. पैसे आ रहे थे. गरीबी खत्म हो रही थी. 2014 में एक फिल्म बन रही थी. फिल्म का नाम था मिलियन डालर आर्म. इसे बना रहे थे वाल्ट डिजनी पिक्चर्स वाले. इस फिल्म में 6 फुट 4 इंच के वीर का चयन हो गया. उनकी बाडी फिल्म के चरित्र के हिसाब से फिट बैठ रही थी. इस फिल्म को जिन लोगों ने भी देखा, उन्हें वीर महान की बाडी बेहद दमदार लगी. इस फिल्म के रिलीज होने के 4 साल के बाद फरवरी 2018 में डब्ल्यूडब्ल्यूई वालों ने वीर को बुलावा भेजा. घर वाले मना कर रहे थे. किसी तरीके से उनको समझाया. फिर वीर अमेरिका गए और उनका अनुबंध हो गया.

3 साल बाद वीर को मेन रोस्टर में उतारा

वीर डब्ल्यूडब्ल्यूई में 2018 से ही सक्रिय हैं, पर उन्हें मेन रोस्टर में उतारा गया 2021 में. 2021 में उन्हें मेन रोस्टर में तो उतार दिया गया पर ग्रुप में. उन्हें भारत के ही शैंकी सिंह और जिंदर महल के साथ रिंग में उतारा जाता रहा. इससे उनकी अपनी कोई खास छवि नहीं बन पाई. 2022 में, अप्रैल में जब रेसल मानिया पूरा हो गया, तब जाकर वीर को डब्ल्यूडबल्यूई ने अपने सबसे चमकीले सेगमेंट RAW में उतारा. यहां अपने पहले ही मैच में वीर ने डोमेनिक मिस्टीरियो को मात्र 118 सेकेंड में हरा कर भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया.

13 मूव्स का इस्तेमाल करते हैं वीर

वीर महान की फाइटिंग स्टाइल शानदार है. वह मिक्सड मार्शल आर्ट के दांव-पेंचों का भी इस्तेमाल करते हैं. वह लेफ्टहैंडर हैं. उनका सिग्‍नेचर मूव लोगों को बेहद पसंद है. उनके सिग्नेचर मूव का नाम है वाइंड अप लैनिएंड. वह कुल 13 मूव्स का इस्तेमाल करते हैं. इसमें बेहद खतरनाक है उनका बाडी टेकल. इस बाडी टेकल में वह रिंग के चारों तरफ से भाग कर दुश्मन को रिंग के कार्नर पर अटैक करते हैं. कई जीत तो उन्हें बाडी टेकल के इस्तेमाल से ही मिलती रही है.

इन चार में महान हैं सबसे खतरनाक

इन दिनों जब दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली डब्ल्यूडब्ल्यूई में नहीं हैं, तो उनकी कमी पूरा करने के लिए चार लोग भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इनमें जिंदर महल, सौरभ गुर्जर, शैंकी सिंह और वीर महान प्रमुख हैं. वीर महान इनमें सबसे खतरनाक हैं. इनकी बाडी फ्लेक्जिबल है. फ्लैक्जिबिलिटी के साथ-साथ वीर के बाडी में जो ताकत है वह न तो शैंकी में है, न जिंदर में और न ही सौरभ में. यही वजह है कि अंडरटेकर और बटिस्टा जैसे पावर हाउस भी वीर महान में संभावनाएं देखते हैं. जो भी हो, भारत के वीर महान जब अमेरिकी पहलवानों को अपने मूव्स से पटखनी देते हैं, तो भारत भर में तालियां बजती हैं. आप मान कर चल सकते हैं कि आने वाले दिनों में वीर महान हम सभी को और ज्यादा इंटरटेन करने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : धोनी">https://lagatar.in/two-little-guests-came-to-dhonis-house-sakshi-showed-a-glimpse-by-sharing-the-video-on-insta/">धोनी

के घर आया दो नन्हा मेहमान, साक्षी ने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर दिखायी झलक

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही