Search

 
 
 

वीरू ने कहा- दूसरे टी20 में रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे तो मेरा टीवी रहेगा बंद

 
NewDelhi : टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र">https://lagatar.in/on-the-fourth-day-of-army-reinstatement-1985-candidates-joined-149-selected-for-documentation-and-medical/37246/">वीरेंद्र

सहवाग इंग्लैंड के साथ दूसरे टी-20 मैच के लिए कही बड़ी बात. उन्होंने कहा कि अगर दूसरे मैच में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिलेगी, तो उनका टीवी बंद रहेगा. बता दें कि भारत को पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. मैच में रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया गया. इसके बाद कई सवाल उठे. जब टॉस हुआ तब ये ऐलान किया गया कि रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह शिखर धवन को मौका दिया गया. इस कारण वीरेंद्र सहवाग को भी गुस्सा आ गया. इसे भी पढ़ें : नाबालिग">https://lagatar.in/shaniwarnocars-start-minister-badal-and-two-councilors-arrived-mayor-deputy-mayor-not-seen/37227/">नाबालिग

विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार

कोहली को अपनी बेस्ट टीम उतारनी चाहिए

वीरेंद्र सहवाग ने एक शो के दौरान कहा कि विराट कोहली ने बताया है कि रोहित">https://lagatar.in/dav-student-dies-due-to-drowning-in-damodar-river/37240/">रोहित

शर्मा को शुरुआती मैचों में नहीं मौका देने वाले हैं लेकिन सहवाग ने कहा कि अगर टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा तो क्या यहीं रणनीति के साथ आगे सीरीज जारी रहेगी, टीम की हार से बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है. उन्होंने कहा कि अगर वो कप्तान होते तो अपनी बेस्ट टीम को मैदान पर उतारते. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा अगर सिलेक्शन के मौजूद है तो उन्हें मौका दे देना चाहिए.

पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने लीड ले ली

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले मे भारत को 8 विकेट से हरा दिया था. इस जीत के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज मे 1-0 की लीड ले ली है. इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद भारत को 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रनों पर सीमित किया फिर 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने सबसे अधिक 49 रन बनाए थे. इसके अलावा जोस बटलर ने 28, डेविड मलान ने नाबाद 24 तथा जानी बेयरस्टो ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया. इससे पहले, टॉस हारकर बैटिंग कर रहे भारत ने मेहमान टीम को 125 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के लिए सिर्फ श्रेयस अय्यर का बल्ला चल सका. अय्यर ने 67 रनों की पारी खेली. इसे भी पढ़ें : सहनशक्ति">https://lagatar.in/director-of-ngo-arrested-for-molesting-girl-students-in-the-name-of-endurance-test/37236/">सहनशक्ति

टेस्ट के नाम पर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाला एनजीओ का निदेशक गिरफ्तार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही