Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सब्जी दुकानदार डिस्टिलरी वेजिटेबल मार्केट में अब तक नहीं किये गये शिफ्ट, आखिर कब मिलेगी जाम से निजात

Ranchi : राजधानी में डिस्टिलरी पुल के पास बना नगर निगम के सब्जी मार्केट अब तक खाली है. मार्केट में अब तक दुकानदारों को शिफ्ट नहीं किया गया है. निगम के अधिकारियों के अनुसार, 15 जनवरी से पहले ही दुकानदारों को सब्जी मार्केट में शिफ्ट किया जाना था. जिससे सड़क पर लगने वाले सब्जी मार्केट से रोड जाम से निजात मिलती. जिससे लोगों की परेशानी भी कम हो जाती. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर 2022 को इस सब्जी मार्केट का उद्घाटन किया था. ताकि लालपुर चौक से लेकर कोकर तक सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों सब्जी मार्केट में दुकान मिले. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-tweeted-how-did-pms-favorite-friends-wealth-increase-8-times-during-the-pandemic/">राहुल

गांधी ने ट्वीट किया, महामारी के दौरान PM के फेवरेट मित्र की संपत्ति 8 गुना कैसे बढ़ी?इशारा किधर…

दुकान लेने के लिए 630 दुकानदारों ने दिया है आवेदन

सब्जी दुकानदारों का कहना है कि सब्जी मार्केट में दुकान लेने के लिए आवेदन दिए, काफी समय हो गये.लेकिन दुकान अब तक नहीं मिल पाया है. वहीं कई दुकानदारों का कहना है कि लगभग 10 वर्षों से यहां सब्जी का दुकान लगाते आ रहे हैं. लेकिन निगम पहले चरण में 250 दुकानदारों को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है. वेजिटेबल मार्केट में दुकान लेने के लिए 630 दुकानदारों ने आवेदन आए हैं. इसकी स्क्रूटनी कर ली गयी है. पहले चरण में 250 दुकानदारों को वेजिटेबल मार्केट में शिफ्ट किया जाएगा. बाकी बचे दुकानदारों को दूसरे चरण में दुकान एलॉट की जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kokar1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

वेजिटेबल मार्केट में पार्किंग की भी व्यवस्था

बता दें कि सड़क किनारे सब्जी मार्केट लगने से लालपुर से डिस्टिलरी पुल तक जाम की समस्या देखने को मिलती रही है. दुकानदारों को वेजिटेबल मार्केट में शिफ्ट करने से सड़क जाम की समस्या खत्म हो जाएगी. क्योंकि इस वेजिटेबल मार्केट में पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है. जिससे सब्जी खरीदने वाले लोग वेजिटेबल मार्केट में भी वाहन पार्क कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें - जेईई">https://lagatar.in/jee-main-exam-from-january-24-admit-cards-started-being-issued/">जेईई

मेन की परीक्षा 23 जनवरी से, जारी होने लगे एडमिट कार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही