Search

 
 
 

सब्जी कारोबारी लूटकांड: 42 हजार की हुई थी लूट, मालिक व पुलिस को बताया 2.42 लाख, दो अपराधी अरेस्ट

 
Ranchi: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी स्थित रोड नंबर एक के समीप मंगलवार की अहले सुबह स्कूटी सवार दो अपराधियों ने चाकू के बल पर एक सब्जी व्यवसायी के कर्मचारी से 42 हजार लूट लिया था. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल बड़ाईक और बॉबी लोहरा नाम के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से पुलिस ने 8500 नकद भी बरामद किया है. पीड़ित संजय चौरसिया से 42 हजार की लूट हुई थी. लेकिन पीड़ित ने अपने मालिक को बताया कि 2.42 लाख की लूट हुई है. उसके बाद पुलिस को भी बताया कि करीब ढाई लाख की लूट हुई है. पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि संजय ने अपने मालिक और पुलिस को दो लाख ज्यादा की लूट दिखाकर पैसे हड़पने की फिराक में था. इस बात का खुलासा तब हुआ, जब दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी हुई. पूछताछ में दोनों ने बताया कि मात्र 42 हजार ही लूटे हैं. https://www.youtube.com/shorts/lLv74ts3wZA

इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-will-get-rs-1-36-lakh-crore-royalty/">झारखंड

को मिलेगी 1.36 लाख करोड़ रॉयल्टी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही