Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: वाहन चेकिंग अभियान चला, बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस वालों से वसूला गया जुर्माना

Latehar : जिले में आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इसको नियंत्रित करने के लिए एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव और पुअनि मो कमर आलम के नेतृत्व में बिरसा चौक और आदर्श नगर के समीप वाहनों की चेकिंग की गयी. बिना हेलमेट, कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया. साथ ही और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. पुलिस ने दोपहिया को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने की अपील की. (पढ़ें, पूर्वी">https://lagatar.in/one-death-from-corona-in-east-singhbhum-death-toll-in-state-has-increased-to-5333/">पूर्वी

सिंहभूम में कोरोना से एक मौत, राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5333)

चेकिंग के समय चालक यातायात नियमों करते हैं पालन, फिर हो जाते लापरवाह 

पुअनि मो कमर आलम ने बताया कि जब वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है तो लोग यातायात नियमों का पालन करते हैं. उसके बाद फिर लापरवाही बरतने लगते हैं. उन्होंने बताया कि अधिकांश वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं थी. साथ ही चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था. ऐसे लोगो से जुर्माना वसूला गया और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिक मौत हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण होता है. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/demand-for-legal-recognition-of-same-sex-marriages-a-reflection-of-urban-elitist-views/">केंद्र

सरकार ने SC से कहा, Same-Sex-Marriage को कानूनी मान्यता देने की मांग शहरी संभ्रांतवादी विचारों का प्रतिबिंब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही