Search

 
 
 

अरगोड़ा से कडरू तक ट्रैफिक पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान

 
Ranchi :  ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय शिव प्रकाश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को अरगोड़ा चौक से कडरू पुल तक नो पार्किंग में लगे चार पहिया वाहनों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान नो पार्किंग में खड़े 20 चार पहिया वाहनों के शीशों पर पम्पलेट चिपकाया गया और हिदायत दी गयी. पम्पलेट चिपकाने के बावजूद 02 चार पहिया वाहन नहीं हटाये गये, जिस कारण दोनों चार पहिया वाहनों को जगन्नाथपुर यातायात थाना पहुंचाया गया. https://lagatar.in/vehicle-checking-campaign-of-traffic-police-from-argora-to-kadru/police-444/"

rel="attachment wp-att-934745">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/police-444.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट चेकिंग अभियान

वहीं गोन्दा यातायात थाना प्रभारी के साथ आईटीआई रोड में झारखंड नर्सरी के पास बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया  गया. जिसमें 20-25 दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पहने पाये गये, उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस अभियान में यातायात के पुलिसकर्मी व होमगार्ड के कई जवान शामिल थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही