Search

 
 
 

गुमला: मवेशी लदा वाहन पलटा, कई मवेशियों की मौत

 
Gumla: जिले के घाघरा थाना अंतर्गत देवाकी बाबाधाम पुल से सटे तीखे मोड़ के पास मवेशी लदा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि वाहन का पिछला हिस्सा एक पेड़ पर चढ़ गया. घटना शनिवार की देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार अवैध तस्करी के लिए अदार की ओर से आ रहे 10 मवेशियों से लदे वाहन, संख्या जेएच 01 ईवी 4710, ने नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे वाहन में लदे सभी मवेशी दूर जा गिरे. दुर्घटना में कुछ मवेशियों के मरने की खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. हालांकि घटना के बाद तस्कर भागने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें - कल">https://lagatar.in/new-criminal-laws-will-be-implemented-from-tomorrow-murderers-will-be-punished-not-under-section-302-but-section-101-and-rapists-will-be-punished-under-section-63/">कल

से लागू हो जाएंगे नए क्रिमिनल लॉ, हत्यारों को 302 नहीं 101 व दुष्कर्मियों को धारा 63 में मिलेगी सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही