Search

 
 
 

कटिहार: धान लदा वाहन पलटा, तीन की मौत

 
Katihar: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं घायल पति को देखकर उसकी पत्नी की भी मौत हो गई. घटना सोमवार की बलरामपुर प्रखंड के सादीपुर गांव स्थित पुलिया के पास हुई. जहां धान बेचने जा रहे ओवरलोडेड जुगाड़ गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें तीन पुरुष हैं. जानकारी के अनुसार घटना स्थल से घायलों को उठाकर तेलता अस्पताल और पूर्णिया ले जाया गया. इसमें एक घायल को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि दो घायलों का पूर्णिया ले जाने के दौरान मौत हो गया. वहीं चौथे घायल का इलाज चल रहा है.
लेकिन घायल पति की हालत देखकर उसकी पत्नी को दिल का दौरा पड़ा और उसकी भी मौत हो गई. घटना में चालक की जान बच गई. ग्रामीणों ने बताया कि जुगाड़ गाड़ी से धान बेचने के लिए कुछ लोग पश्चिम बंगाल के टूनी दिग्धी मंडी जा रहे थे. जुगाड़ गाड़ी ओवरलोडेड थी. वहीं किसान धान की बोरी के ऊपर बैठे हुए थे. अचानक गाड़ी संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गया. इस हादसे में धान की बोरी के पर बैठे चार लोगों की स्थिति गंभीर हो गई. इसमें तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि एक का इलाज चल रहा है. इसी दौरान घायल को देख उनकी पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. बलरामपुर थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि तीन घायलों की मृत्यु हुई है. वहीं एक घायल जो इलाजरत है. उसकी पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-spy-vulture-wearing-bangladeshi-device-caught-by-police-in-vishnugadh-hazaribagh/">BREAKING

: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बांग्लादेश का डिवाइस पहना जासूस गिद्ध पुलिस ने पकड़ा,देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही