Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाहनों को फूंकने का मामला : कमांडर छोटू खेरवार समेत 30 माओवादियों पर FIR

Latehar : महुआडांड़ थाना क्षेत्र के सरनाडीह ग्राम के पास बूढ़ा नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे वाहनों को जलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने माओवादी कमांडर छोटू खेरवार समेत 30 माओवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामला दर्ज कर माओवादियों के खिलाफ छापामारी अभियान भी चला रही है. एसडीपीओ राजेश कुजूर ने बताया कि घटनास्थल से परचा बरामद किया गया है. बरामद परचा के आधार पर पुलिस ने माओवादी कमांडर छोटू खैरवार समेत 30 नक्सलियों पर महुआडांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. इसे भी पढ़ें : लेवी">https://lagatar.in/two-maoists-of-tspc-arrested-with-rs-50000-levy/">लेवी

के 50 हजार रुपये के साथ टीएसपीसी के दो नक्‍सली गिरफ्तार
बता दें कि गुरुवार की देर रात नक्सलियों ने महुआडांड़ थाना क्षेत्र के सरनाडीह गांव के पास बन रहे पुल निर्माण स्थल पर खड़ी एक पोकलेन व चार ट्रैक्टरों में आग लगा दी थी. कई मजदूरों के साथ मारपीट भी की थी. घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मजदूरों से पूछताछ की थी. मजदूरों ने बताया था कि नक्सलियों के हाथों में अत्याधुनिक हथियार थे. पुलिस ने माओवादी दक्षिण कोयल शंख जोन के नाम से जारी से एक पर्चा बरामद किया था. पर्चा में घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली गई थी. अनुसंधान में पुलिस को पता चला कि घटना को अंजाम देने में माओवादी कमांडर छोटू खेरवार का दस्ता का हाथ था. इसे भी पढ़ें : भगवान">https://lagatar.in/god-trusts-the-security-of-the-prisoner-ward-of-rims-the-main-gate-remained-open-security-personnel-missing/">भगवान

भरोसे रिम्स के कैदी वार्ड की सुरक्षा, खुला रहा मेन गेट, सुरक्षाकर्मी गायब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही