Search

 
 
 

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरायीं, कई समर्थक घायल

 
Bihar : दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के काफिले का रविवार की रात को दुर्घटना हो गयी. बता दें कि चार गाड़ियां आपस में ही टकरा गयीं. इस घटना में ओसामा के 12 से अधिक समर्थक घायल हो गये हैं. सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में ओसामा को को चोट नहीं लगी है. वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

एक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे ओसामा

जानकारी के अनुसार, ओसामा गोपालगंज एक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे अपने पिता के करीबी दोस्त टुन्ना गिरि से मिलने भी गये थे. टुन्ना गिरि से मिलकर जब वे सिवान लौट रहे थे तभी गोपालगंज के थावे के पास गाड़ियों के बीच दूसरी गाड़ी आने से काफिले की गाड़ी अनियंत्रित हो गयी. इसके बाद सभी कार आपस में टकरा गयीं. इसे भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/international-yoga-day-soldiers-practice-yoga-at-meru-bsf-camp-in-hazaribagh/92743/">अंतरराष्ट्रीय

योग दिवस:  हजारीबाग के मेरू बीएसएफ कैंप में जवानों ने किया योगाभ्यास

शहाबुदीन का हाल ही में हुआ था निधन

बता दें कि शहाबुद्दीन का निधन हाल ही में हुआ है. उनके निधन के 40 दिन पूरा होने के बाद सिवान से बाहर निकले. वे अपने पिता के करीबी लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. साथ ही राजनीतिक गतिविधियों पर विचार विमर्श कर रहे हैं. इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-3-youths-involved-in-dhanbad-land-businessman-lala-murder-arrested-rs-10-lakh-recovered/92728/">बोकारो

: धनबाद जमीन कारोबारी लाला हत्याकांड में शामिल 3 युवक गिरफ्तार, 10 लाख रूपये बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही