Search

 
 
 

चुनाव कार्य के लिए रांची जिला में सीज गाड़ियों को 5-6 मई तक करना होगा जमा

 
Ranchi : रांची जिला में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है. जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा है. रांची जिला में खूंटी लोकसभा के कुछ क्षेत्र मांडर और तमाड़ विधानसभा के भी आते हैं. जिसका मतदान 13 मई को होना है. इस क्षेत्रों में सेक्टर पदाधिकारी, ईवीएम और पोलिंग पार्टी को निर्धारित मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए गाड़ियों की जरूरत होती है. रांची डीटीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि चुनाव कराने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था लगभग हो चुकी है. इन वाहनों में स्कॉर्पियो, सूमो और इनोवा शामिल है. अब तक जिला में लगभग 200 कार सीज किए गए हैं. साथ ही पोलिंग पार्टी के लिए बस की आवश्यकता होती है. इसके लिए स्कूलों से बस लिया जा रहा है. वहीं प्राइवेट बस को पुलिस लाइन द्वारा सीज किया जा रहा है. सुरक्षा बलों के लिए लगभग 150 प्राइवेट बस उपयोग किए जाने हैं. उन बसों को 25 अप्रैल तक पुलिस लाइन में जमा करना था. जिस किसी भी बस का वाहन अधिग्रहण आदेश निकाला गया है, उसे विभाग ने संशोधित करते हुए 5 मई किया है. जिला प्रशासन ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि अपने-अपने वाहन 5 मई की सुबह 10 बजे से लेकर 6 मई की सुबह 8 बजे तक पुलिस लाइन, रांची में जमा करना है. वाहन अधिग्रहण आदेश अथवा आवश्यकता अनुसार किसी भी तिथि के अनुसार वाहन जमा करने के आदेश में लापरवाही या उक्त आदेश के अवमानना को चुनाव अपराध के रूप में लिया जायेगा एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 167 के अंतर्गत एक वर्ष का कारावास एवं जुर्माना अथवा दोनों के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता, 1860 तथा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के सुसंगत धाराओं के अधीन वाहन मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए संबंधित वाहनों को BLACK LIST करने की कारवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें -BJP">https://lagatar.in/cm-champai-lashed-out-at-bjp-asked-when-did-jharkhand-government-get-the-responsibility-guarding-international-border/">BJP

पर बरसे CM चंपाई, पूछा – अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर चौकीदारी का जिम्मा झारखंड सरकार को कब मिला?

कब से कब तक होगी गाड़ी जमा

रांची जिला में जिन वाहन मालिकों के गाड़ी को सीज किया गया है. उन्हें 10 से 14 मई और 23 से लगभग 26 मई तक चुनाव कार्य के लिए देना होगा. इसके लिए कार मालिकों को 1470 रुपये प्रतिदिन और बस मालिकों को 3500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया दिया जाएगा.

दूसरे जिलों को दी गई है बसें

रांची डीटीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि चुनाव कार्य के लिए रांची से दूसरे जिलों को 400 बस दिए गए हैं. जिसमें लोहरदगा को 80, सिमडेगा को 120, गुमला और खूंटी को 100-100 बस दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि रांची जिला के लिए 150 प्राइवेट बसों की आवश्यकता होगी. इसे भी पढ़ें -तेलंगाना">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-telangana-pm-modi-is-anti-reservation-he-wants-to-snatch-your-reservation/">तेलंगाना

में बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी आरक्षण विरोधी, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही