Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेंचर स्किल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट : हरमू यूथ को 6 विकेट से हराकर बुटी सीए चैंपियन

Ranchi : आरडीसीए के तत्वावधान शाखा मैदान में  वेंचर स्किल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को  फाइनल मुकाबले में बुटी सीए ने हरमू यूथ को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरमू यूथ की टीम बुटी सीए के गेंदबाजी के आगे 31 ओवर में 10 विकेट खोकर 145 रन बना सकी. हरमू की ओर से अमरजीत कुमार ने 36, आयुष राज गुप्ता ने 30 और विक्की कुमार महतो ने 22 रनों की पारी खेली. बुटी की ओर से पीयूष साहू ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं आशुतोष कुमार को 2 विकेट मिले. दूसरी पारी में बूटी सीसी की टीम ने 27 ओवर में 4 विकेट खोकर 146 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया. बूटी की इस जीत में आशुतोष के शानदार 73 रन की पारी रही. वहीं रोशन ने 24 रनों का योगदान दिया. हरमू के ऋषि राज ने 27 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए. मैच के उपरांत आरडीसीए के वर्किंग प्रेसिडेंट राजू शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, निदेशक शिक्षा विभाग बिभूति भूषण गप्पू, सचिव शैलेंद्र कुमार, सहायक सचिव सुनील पाल, कार्यकारिणी सदस्य मुजफ्फर अली मुन्ना, मानिक घोष, रमेश सिंह, शंभू प्रसाद सिन्हा, सदस्य रवि मिश्रा, मुकेश सिंह, सत्यम कुमार, सुरज कुमार सहित कई टीमों के अधिकारी और खेल प्रेमी अभिभावक उपस्थित थे. अतिथियों ने खिलाड़ियों के बीच विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया. इसे भी पढ़ें – डीएसपीएमयू">https://lagatar.in/workshop-on-waste-management-at-dspmu/">डीएसपीएमयू

में वेस्ट मैंनेजमेट पर कार्यशाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही