Search

 
 
 

लातेहार: एकलव्य मॉडल स्कूल निर्माण के लिए जमीन का किया सत्यापन

 
Latehar: समेकित जनजाति विकास प्राधिकरण (आईटीडीए) के निदेश प्रवीण गागराई ने महुआडांड़ अनुमंडल स्थित लाखेपुर गांव में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (एसमआरएस) के भवन निर्माण के लिए जमीन का सत्यापन किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि पूरे देश में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर सात हजार से अधिक एकलव्य स्कूल का खोलने की योजना है. इसी के तहत लातेहार जिले में भी एकलव्य स्कूल का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीणा क्षेत्र के बच्चों को बेहतर पढ़ाई मुहैया कराने को लेकर जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा से बढ़ा कोई धन नहीं होता है. शिक्षित व्यक्ति समाज को आगे ले जाते हैं और एक बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षा का बहुमूल्य योगदान है. उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार शिक्षा से विशेष ध्यान दे रही है, ताकि हमारे क्षेत्र के ग्रामीण बच्चे बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकें.इस दौरान एचएससीएल एजेंसी के कामेश्वर पाठक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - बारिश">https://lagatar.in/kharge-targets-modi-government-over-roof-collapse-of-delhi-airport-terminal-1-due-to-rain/">बारिश

के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने पर खरगे ने  मोदी सरकार को निशाने पर लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही