Search

 
 
 

अबुआ आवास के आवेदनों का युद्ध स्तर पर करें सत्यापन : डीसी

 
अबुआ आवास योजना को लेकर डीसी ने बीडीओ संग की बैठक योग्य लाभुकों को अबुआ आवास का लाभ देने सुनिश्चित करें : उपायुक्त Palamu : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने समाहरणालय सभागार में जिले के सभी बीडीओ व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संग बैठक की. बैठक में डीसी ने अबुआ आवास योजना अंतर्गत प्रखंडवार प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन तथा जियोटैगिंग का बिंदुवार समीक्षा की. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को योग्य लाभुकों का चयन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया. तेज गति से आवेदन के निष्पादन करने पर बल दिया. उन्होंने योजना के तहत आये सभी आवेदनों का युद्ध स्तर पर वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिये. प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना के तहत लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न आवेदनों में आयी त्रुटि या तकनीकी समस्याओं को आपसी तालमेल से निष्पादन करने के निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि लाभुकों के चयन के दौरान विभागीय दिशा निर्देशों का हर हाल में अनुपालन हो. इसे भी पढ़ें-राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-pm-modi-said-congress-has-been-against-dalits-backward-classes-tribals-save-only-40-seats-in-the-next-elections/">राज्यसभा

  : पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिवासियों के खिलाफ, 40 सीट ही बचा लें चुनाव में…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/07rc_m_2_07022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

चार बीडीओ को शोकॉज, कई प्रखंड समन्वयक का कटा वेतन

अबुआ आवास योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान आवेदनों के वेरिफिकेशन में धीमी गति को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने पाटन, लेस्लीगंज, सदर व छतरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शोकॉज किया. इसी तरह अबुआ आवास में संतोषप्रद कार्य नहीं करने पर पांकी, विश्रामपुर, हरिहरगंज, पाटन, लेस्लीगंज, सदर व छतरपुर के आवास कोऑर्डिनेटर का 15 दिनों का वेतन स्थगित किया गया. उपायुक्त ने जिला कोऑर्डिनेटरों को ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों के साथ बेहतर तालमेल के साथ सभी योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिया. बैठक में जिले के सभी बीडीओ व आवास के कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-बुमराह">https://lagatar.in/a-new-record-in-the-name-of-bumrah-became-the-first-indian-fast-bowler-to-do-so-in-test-cricket/">बुमराह

के नाम एक नया कीर्तिमान, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही