Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

71 साल की उम्र में साउथ के दिग्गज एक्टर सरथ कुमार का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Lagatar Desk: सोमवार (22 मई) को साउथ के दिग्गज एक्टर सरथ कुमार का निधन हो गया. 71 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. वह काफी समय से बीमार थे.  वहीं उनके निधन पर कई लोगों ने दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.   वहीं सरथ कुमार के निधन पर कई एक्टर्स ने ट्वीट कर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. रजनीकांत ने तेलुगु में ट्वीट करते हुए लिखा "मैंने आज अद्भुत व्यक्ति सरथ बाबू को खो दिया. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

सरथ कुमार ने कई फिल्मों में किया था काम

सरथ कुमार ने अब तक कई फिल्मों में काम किया था. उन्होंने अन्नामलाई, मुथु, राम राज्यम, जैसी कई फिल्मों में काम किया था.  सरथ कुमार को ‘मुल्लुम मलारुम’, ‘थिसै मरिया परवैगल’, और ‘नेन्जथाई किलथे’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद एक अलग पहचान मिली थी. वहीं वह सुपरस्टार रजनीकांत के काफी करीबी दोस्त थे.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pf-of-retired-employees-of-timken-is-not-being-settled/">जमशेदपुर

: टिमकेन के सेवानिवृत्त कर्मियों का पीएफ का नहीं हो रहा निपटारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही