Search

 
 
 

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्माता एवीएम सरवनन का निधन, अंतिम दर्शन को पहुंचे सितारे

तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक एवीएम सरवनन का आज 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उनके निधन से पूरे तमिल फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई.
 

Lagatar desk : तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक एवीएम सरवनन का आज 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उनके निधन से पूरे तमिल फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई.

 

 

अंतिम दर्शन में जुटे सितारे और नेता


एवीएम सरवनन का पार्थिव शरीर आज चेन्नई के एवीएम स्टूडियो में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. इस दौरान तमिल सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेता सूर्या, विशाल, शिवकुमार, के.आर. विजया, विक्रम प्रभु, साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

 

 

सूर्या हुए भावुक


अभिनेता सूर्या और उनके पिता शिवकुमार भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. सूर्या एवीएम सरवनन का पार्थिव शरीर देखकर अत्यंत भावुक हो गए और रो पड़े.

एम.के. स्टालिन ने जताया दुख


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने ट्विटर पर एवीएम सरवनन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- एवीएम सरवनन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ. एवीएम स्टूडियो ने तमिल सिनेमा को दिशा दी और सरवनन ने अपने पिता एवीएम चेट्टियार की विरासत को बखूबी आगे बढ़ाया. द्रविड़ आंदोलन से जुड़ी कई ऐतिहासिक फिल्में जैसे ‘पराशक्ति’ और ‘ओरु इरावु’ इसी स्टूडियो से बनीं. सरवनन हमारे परिवार के भी बहुत करीब थे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही