Search

 
 
 

विहिप और आरएसएस सनातन धर्म की व्याख्या गलत तरीके से कर रहे हैं : दिग्विजय सिंह

National News  : उन्होंने कहा, यह शब्द (हिंदुत्व)  सावरकर ने गढ़ा था. इस वजह से पूरे देश में वैमनस्य फैल गया. लोगों के बीच दरारें पैदा हो गयी.  हिंदुओं और मुसलमानों के बीच, हिंदुओं और सिखों के बीच और हिंदुओं और ईसाइयों के बीच दरार पैदा की गयी.
 
मोहन भागवत, दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

National News  : विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस सनातन धर्म की व्याख्या गलत तरीके से कर रहे हैं. य़ह आरोप कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लगाया है. आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद हिंदुत्वशब्द को बढ़ावा देकर सनातन की परिभाषा गढ़ रहे हैं.

 

 

उन्होंने कहा,  यह शब्द(हिंदुत्व)  सावरकर ने गढ़ा था. इस वजह से पूरे देश में वैमनस्य फैल गया. लोगों के बीच दरारें पैदा हो गयी.  हिंदुओं और मुसलमानों के बीच, हिंदुओं और सिखों के बीच और हिंदुओं और ईसाइयों के बीच दरार पैदा की गयी.

 

दिग्विजय सिंह ने कहा,  भारत देश सभी का है. विविधता में एकता ही हमारी ताकत है. उन्होंने कहा, आज कोई हिंदू धर्म की बात नहीं करता. सनातन धर्म की बात की जा रही है.

 

श्री सिंह ने कहा, भारतीय धर्मग्रंथों  वेद, उपनिषद, पुराण में कहीं भी हिंदू शब्द का ज़िक्र नहीं है. विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस  सनातन धर्म को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही