Search

 
 
 

विहिप ने कहा,जंतर-मंतर पर असली जेन-जी नहीं थे,आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग शामिल हो गये थे

National News : विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने पठानकोट(पंजाब) में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में हत्यारे और बलात्कारी शामिल हो गये थे.
 
वीएचपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे (फाइल फोटो)
  • मिलिंद परांडे ने पंजाब में हो रहे धर्मांतरण को लेकर कहा कि यहां विदेशी फंडिंग का खेल जारी है
  • पैसों का लालच देकर ईसाई मिशनरियों द्वारा सीधे गरीब परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है

National News : विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने पठानकोट(पंजाब) में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में हत्यारे और बलात्कारी शामिल हो गये थे.

 


मिलिंद परांडे ने कहा, वहां असली जेन-जी नहीं थे. वहां कोई वास्तविक जेन-जी (आज के दौर की युवा पीढ़ी) प्रदर्शन नहीं कर रही थी, पुलिस के एआई-कैमरा एनालिसिस के अनुसार 2,900 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों ने समाज को गुमराह करने के लिए इस आंदोलन का सहारा लिया.

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक पोस्टर लगाये गये. विवादित नारे लगाये गये. हिंदू संतों की वेशभूषा का अपमान किया गया. मिलिंद परांडे ने पंजाब में हो रहे धर्मांतरण को लेकर कहा कि यहां विदेशी फंडिंग का खेल जारी है.

 


मिलिंद परांडे ने आरोप लगाया कि पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में विदेशी फंडिंग की सहायता से गरीब और पिछड़े वर्ग के सिखों का बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराया जा रहा है. 

 


वीएचपी नेता ने कहा कि चमत्कारी इलाज और पैसों का लालच देकर ईसाई मिशनरियों द्वारा सीधे गरीब परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से आग्रह किया कि पंजाब में भी धर्मांतरण विरोधी सख्त कानून (Anti-Conversion Law) तुरंत लागू  किया जाये.  

 

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा युवाओं और आम समाज को इस प्रकार के टूलकिट आंदोलनों और अवैध धर्मांतरण से सचेत करने के लिए देशभर में सांस्कृतिक और धार्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. 

 

   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही