Search

 
 
 

विहिप कार्यकर्ताओं ने बरही चौक पर सीएम हेमंत का फूंका पुतला

 
Barhi : बरही चौक पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. पुतला दहन के पूर्व कार्यकर्ताओं सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन जमशेदपुर की घटना के विरोध में किया गया था. कार्यकर्ताओं ने कहा कि वहां घटना के बाद दोषी विशेष समुदाय के लोगों को छोड़कर सनातनी समुदाय पर कार्रवाई की जा रही है. विहिप प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर ने कहा कि सरकार सनातनियों को लक्षित कर कार्रवाई कर रही है, जो अनुचित है. इसका पूरे राज्य में जोरदार विरोध किया जा रहा है. पुतला दहन में प्रखंड उपाध्यक्ष निरंजन केसरी, प्रखंड सह मंत्री प्रदीप चंद्रवंशी, बजरंग दल संयोजक अरविंद कुमार, सहसंयोजक नितेश कुमार, सोनू केसरवानी, आरएसएस के प्रभु राणा, दिलीप राणा, सिकंदर साव, गिरजा सत्येंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, महावीर निषाद आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-timing-of-educational-institutions-should-be-changed-in-view-of-the-scorching-heat-ramhari-gop/">चाईबासा

: भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षण संस्थानों का समय बदला जाए – रामहरि गोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही