Search

 
 
 

विभाजन विभीषिका दिवस : योगी आदित्यनाथ शिवपाल यादव पर बरसे, कहा, राज्य में दंगा करवाना चाहते हैं

योगी आदित्यनाथ ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस को निशाने पर लिया. बता दें कि शिवपाल सिंह यादव ने एक दिन पहले कहा था कि हमारी सरकार आयेगी तो हम आजम खान को यूपी का गृहमंत्री बनायेंगे.
 
योगी आदित्यनाथ

 Lucknow : देश की स्वतंत्रता के खिलाफ और भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के नाम पर विश्वविद्यालय (जौहर यूनिवर्सिटी) बनाने वाले व्यक्ति (मो आजम खान) को समाजवादी पार्टी अपना पैरोकार बना रही है. सीएम योगी ने यह कहते हुए आज शुक्रवार तो सपा पर हल्ला बोला. कहा कि समाजवादी पार्टी फिर राज्य में दंगा करवाना चाहती है.

 

CM योगी लखनऊ में विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे. योगी आदित्यनाथ ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस को निशाने पर लिया. बता दें कि शिवपाल सिंह यादव ने एक दिन पहले कहा था कि हमारी सरकार आयेगी तो हम आजम खान को यूपी का गृहमंत्री बनायेंगे.

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें


श्री योगी ने कहा, आज पूरा देश विभाजन की भीषण त्रासदी के स्मृति दिवस के साथ जुड़ा है. यह विश्व मानवता के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है. योगी ने कहा, करोड़ों हिंदुओं को अपनी ही मातृभूमि, जन्मभूमि से विस्थापित होना पड़ा था. लाखों हिंदू, बौद्ध, सिख, जैनियों का कत्लेआम हुआ था.

 


सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, सत्ता पाने की लालसा में एक सनातन राष्ट्र के टुकड़े कर दिये गये. इस क्रम में याद दिलाया कि मोहम्मदाबाद के नवाब की  प्रॉपर्टी को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था कि  किसी प्रकार से वह प्रॉपर्टी बच जाये.

   

सीएम योगी ने कहा, इतिहास हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, पर अतीत की गलतियां इतिहास से सीख लेने का माध्यम होती हैं. जब भी हम उनकी अनदेखी करते हैं, अतीत की गलतियों को दोहराने का प्रयास करते हैं. कहा कि आजादी से ठीक पहले केवल भारत नहीं कटा था, हिंदू और सिख भी कटे थे. सनातन राष्ट्र के रूप में जो भारत आदिकाल से एक इकाई के रूप में रहा है. जब भी भारत कटा है तो हिंदू भी कटा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही