Search

 
 
 

रांची: DSPMU में कुलपति ने पुस्तक का किया लोकार्पण

 
Ranchi: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के विज्ञान संकाय के डीन और बॉटनी विभाग के डॉ ईश्वरी प्रसाद गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक The Recent advances in Science in Global perspective पुस्तक का लोकार्पण कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य के द्वारा विश्वविद्यालय के कॉन्फेंस सभागार में किया गया. शांडिल्य प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के मुख्य संपादक Dr ईश्वरी प्रसाद गुप्ता और संपादक के रूप में डॉ जेपी शर्मा और Dr Vidyan Kumari हैं. इस पुस्तक की प्रस्तावना कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने लिखी है. उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में आधुनिक विज्ञान से संबंधित खोजों और तकनीक पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया है. इस पुस्तक में न सिर्फ विभिन्न वैज्ञानिकों के आविष्कारों की चर्चा है बल्कि स्थानीय खोजों और शोध की बात की गई है. कुलपति ने आगे कहा कि पिछले छह माह में अनेक पुस्तकों का प्रकाशन यहां के शिक्षकों के द्वारा किया गया है जो यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय में अध्यापन के साथ साथ शोध और लेखन की गतिविधियां बढ़ी है. पुस्तक के मुख्य संपादक डॉ ईश्वरी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस पुस्तक के लेखन में कई नए शोधों और आविष्कारों का अध्ययन किया गया है और नई तकनीकों पर प्रकाश डाला गया है जो विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के शोध के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी. यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-a-masterclass-of-hypocrisy-bjp-says-remember-his-track-record/">भाजपा

ने कहा, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पाखंड की मास्टरक्लास, अपने ट्रैक रिकॉर्ड को याद करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही