Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएसपीएमयू के कुलपति ने विद्यार्थियों को पढ़ाया मीडिया इकोनॉमिक्स

Ranchi डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने बुधवार को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के सेमेस्टर तीन के विद्यार्थियों की मीडिया इकोनॉमिक्स का पाठ पढ़ाया. उन्होंने छात्र-छात्रों को अर्थशास्त्र के विषय वस्तु को समझाया. बताया कि 1776 से पहले अर्थशास्त्र का अध्ययन स्वतंत्र रूप से न करके सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत होता था. 1776 में प्रो एडम स्मिथ की पुस्तक विल्थ ऑफ नेशन प्रकाशित हुई थी. यहीं से अर्थशास्त्र का वैज्ञानिक अध्ययन प्रारंभ हुआ. उन्होंने मीडिया के महत्व को बताते हुए कहा कि कोई भी समाज, सरकार, वर्ग, संस्था या समूह मीडिया की महत्ता को दरकिनार कर आगे नहीं बढ़ सकता. मीडिया को लोकतंत्र का चौथा महत्वपूर्ण स्तंभ बताया. इसके पहले स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के निदेशक प्रो. राजेश कुमार सिंह, विभागीय शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कुलपति का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-notice-to-rospa-tower-corporation-imposed-a-penalty-of-rs-52-lakh/">रांची

: रोस्पा टावर को नोटिस. निगम ने लगाया 52 लाख रुपये का दंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही