Search

 
 
 

कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति गिरफ्तार, पटना हाईकोर्ट ने जारी किया था वारंट

 
Darbhanga : कामेश्‍वर सिंह संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय के कुलपति शशिनाथ झा को दरभंगा पुलिस ने हिरासत में लेकर पटना ले गयी. पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद दरभंगा पुलिस ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि कुलपति शशिनाथ झा को सशरीर अदालत में उपस्थित होना था. लेकिन वो उपस्थित नहीं हुए. जिसके बाद पटना हाईकोर्ट ने बुधवार को कुलपति के खिलाफ वारंट जारी किया था.आज ही उन्हें पटना हाईकोर्ट में पेश किया जायेगा. पढ़ें - विवादों">https://lagatar.in/kangana-ranauts-emergency-embroiled-in-controversies-congress-alleges-trying-to-malign-indira-gandhis-image-in-the-film/">विवादों

में घिरी कंगना रनौत की इमरजेंसी, कांग्रेस का आरोप, फिल्म में इंदिरा गांधी की इमेज खराब करने की कोशिश
इसे भी पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/up-minister-dinesh-khatik-has-not-resigned-said-only-the-officers-were-angry-praised-the-cm/">यूपी

: मंत्री दिनेश खटीक ने नहीं दिया है इस्तीफा, कहा- नाराजगी सिर्फ अफसरों से, सीएम की तारीफ की

जानें क्या है मामला 

कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के सूत्र की मानें तो हाई कोर्ट में अलीनगर प्रखंड में स्थित लाहढ़ा संस्कृत कॉलेज का मामला चल रहा है. कर्मचारियों का पेंशन का मामला है. उसी मामले में बुधवार को पटना हाई कोर्ट में तारीख थी. इसके बावजूद शशिनाथ झा न खुद उपस्थित हुए और न ही प्रतिनिधि के तौर पर वकील को कोर्ट में उपस्थित किया गया. जिससे जज ने कोर्ट की अवहेलना मानते हुए पुलिस को सशरीर संस्कृत विश्वविद्यालय को गुरुवार को 10 बजकर 30 मिनट पर कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था. इस आदेश के पालन करते हुए विश्वविद्यालय थाना की पुलिस देर रात शशिनाथ झा को लेकर पटना रवाना हो गई.

इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-the-nephew-killed-the-uncle-by-hitting-him-with-a-sharp-weapon-the-police-arrested-the-accused/">रांची

: धारदार हथियार से मार कर भतीजा ने की चाचा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही