Search

 
 
 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है... दुनिया अचंभित है...

 
 Jaipur :  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भारत बहुत बदल गया है और जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है उससे दुनिया अचंभित है.  धनखड़ आज मंगलवार को राजस्थान विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अब हम किसी देश के मोहताज नहीं हैं

इस अवसर पर उन्होंने कहा,  भारत इतना बदल गया है... इतना बदल गया है राजनीतिक दृष्टि से, आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से, और विश्व में वो नाम हो गया है कि अब हम किसी देश के मोहताज नहीं हैं.  उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था के लिहाज से दुनिया में पांचवीं महाशक्ति होना कोई छोटा काम नहीं है. आज भारत दुनिया की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति है. हमने कनाडा, फ्रांस को पीछे छोड़ा है.

हमने उनको पीछे छोड़ा है जिन्होंने सदियों तक हम पर राज किया

हमने उनको पीछे छोड़ा है जिन्होंने सदियों तक हम पर राज किया. आने वाले दो तीन-साल में भारत... जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी आर्थिक महाशक्ति होगा.  धनखड़ ने विधानसभा सदस्यों से कहा, इस सबका निर्माण सदन करता है. इस बहुत बड़े हवन में आपका योगदान है. नेतृत्व का है, नीति का है और आम आदमी का भी योगदान है. आपके सामने चुनौती ज्यादा है. क्योंकि जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है... दुनिया अचंभित है.

दुनिया सोच नहीं पायी कि क्या भारत कभी ऐसा हो सकता था

दुनिया सोच नहीं पायी कि क्या भारत कभी ऐसा हो सकता था. इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी विचार रखे और उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत किया. आज सुबह जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, चूरू के सांसद राहुल कस्वां ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ का स्वागत किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही