Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पिछले दिनों भूली में सेफ्टिक टैंक की सफाई के दौरान सफाई कर्मी की मौत को लेकर गुरुवार 18 मई को समाहरणालय में राष्ट्रीय सफाई  कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार ने डीसी संदीप सिंह, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार सहित जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने निगम के पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही पूरे घटना क्रम की जानकारी ली. सफाई कर्मियों की नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं होने पर चिंता व्यक्त की. अधिकारियों को अपनी गलतियों में सुधार लाने को कहा.

 सुप्रीम कोर्ट के आदेश का घोर उल्लंघन हुआ है

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का घोर उल्लंघन हुआ है. कोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2013 में इसके लिए एमएस एक्ट बना था, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि मेनुअली सफाई में भी कर्मियों की सुरक्षा का पूरा खयाल रखना है. देश के किसी हिस्से में सीवर की मेनुअली सफाई नहीं होगी. सफाई कार्य में लगे कर्मियों की हर तीन माह में स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी. काम के दौरान उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा.

  क्षतिपूर्ति के लिए तत्काल 10 लाख रुपये देना चाहिए था

बावजूद सफाई के दौरान कहीं सफाई कर्मी की मौत हो जाती है तो 24 घंटे के अंदर दोषी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर करना होगा. मृत कर्मी के परिवार को आंशिक क्षतिपूर्ति के लिए तत्काल 10 लाख रुपये मुहैया कराना होगा. पर अफसोस है कि धनबाद में ऐसी घटना के बाद कुछ नहीं किया गया. जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. यही वजह है कि आज हमें यहां जवाब देहों के साथ बैठक करनी पड़ी है.

 आम लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत

उन्होंने कहा आम लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है, कहीं पर भी सेफ्टिक टैंक या सीवर की मेनुअली सफाई हो रही है तो इसकी तुरत सूचना स्थानीय प्रशासन को दें. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से भी मिलूंगी. इसके अलावा उपाध्यक्ष ने बीसीसीएल, टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ भी बैठक की. सफाई कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया. ज्ञात हो कि पिछले दिनों भूली में सीवर की सफाई के दौरान डब्लू बाल्मीकि नामक सफाई कर्मी की मौत हो गई थी. मौत के तीन दिन बाद निगम की नींद टूटी और जांच टीम का गठन कर जांच शुरू की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही