NewDelhi : भगवा में क्या गलत है? यह सवाल उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का है. श्री नायडू ने शनिवार को देश से मैकाले की शिक्षा नीति (Macaulay system of education) को पूरी तरह से खारिज करने का आह्वान करते हुए यह कहा. उन्होंने कहा कि सरकार पर शिक्षा का भगवाकरण करने का आरोप है, लेकिन भगवा में क्या गलत है? कहा कि थॉमस बबिंगटन मैकाले एक ब्रिटिश इतिहासकार थे जिन्होंने भारत में शिक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी की शुरूआत में एक प्रमुख भूमिका निभाई. उपराष्ट्रपति ने हरिद्वार की देव संस्कृति यूनिवर्सिटी में दक्षिण एशियाई शांति और सुलह संस्थान का उद्घाटन किया. उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीयों को अपनी औपनिवेशिक मानसिकता छोड़ देनी चाहिए अपनी भारतीय पहचान पर गर्व करना सीखना चाहिए. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-two-arrested-for-threatening-to-kill-judges-who-delivered-verdict-in-hijab-case/">कर्नाटक
: हिजाब केस में फैसला सुनाने वाले जजों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार
25 मार्च को लेंगे शपथ, मोदी समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद, कई मायनों में खास होगा समारोह
: हिजाब केस में फैसला सुनाने वाले जजों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार
Colonial rule ने हमें खुद को एक कमजोर नस्ल के रूप में देखना सिखाया
नायडू ने यह भी कहा कि शिक्षा प्रणाली का भारतीयकरण भारत की नयी शिक्षा नीति का केंद्र है, जो मातृभाषाओं को बढ़ावा देने पर जोर देती है. उन्होंने कहा, हम पर शिक्षा का भगवाकरण करने का आरोप है, लेकिन फिर भगवा में गलत क्या है? कहा कि सदियों के औपनिवेशिक शासन (Colonial rule) ने हमें खुद को एक कमजोर नस्ल के रूप में देखना सिखाया. हमें अपनी संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान का तिरस्कार करना सिखाया गया. इसने एक राष्ट्र के रूप में हमारे विकास को धीमा कर दिया. हमारे शिक्षा के माध्यम में एक विदेशी भाषा को लागू करने से शिक्षा सीमित हो गयी. एक तरह से आरोप लगाया कि समाज का एक छोटा सा वर्ग शिक्षा के अधिकार से एक बड़ी आबादी को वंचित कर रहा है. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/yogi-will-take-oath-on-march-25-many-celebrities-including-modi-will-be-present-the-ceremony-will-be-special-in-many-ways/">योगी25 मार्च को लेंगे शपथ, मोदी समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद, कई मायनों में खास होगा समारोह
Leave a Comment