Search

 
 
 

घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, उपराष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर आज कई मार्गों पर एंट्री बंद

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के आज प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है.  इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है.
 

Ranchi :  भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के आज प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है.  इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है.

 

पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, आज सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक  शहर में बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों, बसों तथा अन्य वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए डायवर्ट या पूरी तरह रोका भी जा सकता है.

 

प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी

शहर के प्रमुख स्थानों हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, कचहरी चौक, होटल चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़ और राधाकृष्ण चौक पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. इन क्षेत्रों में ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य सवारी वाहनों के परिचालन पर भी जरूरत के अनुसार प्रतिबंध लगाया जा सकता है.

 

रामपुर चौक तक बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद

नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी. जमशेदपुर और बुंडू की ओर से आने वाले वाहनों को रिंग रोड के जरिए डायवर्ट किया जाएगा. वहीं, रांची से जमशेदपुर जाने वाले वाहनों को दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिलवे होते हुए रिंग रोड के रास्ते भेजा जाएगा.

 

इन मार्गों पर भी लागू रहेगा प्रतिबंध

खूंटी रोड स्थित ओटीसी से सदाबहार चौक के बीच भी बड़े वाहनों, बसों और सवारी गाड़ियों के परिचालन पर रोक लागू रहेगी. हालांकि, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को सभी प्रतिबंधों से छूट दी गई है. 


प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि अनावश्यक जाम से बचा जा सके. शहर के सभी प्रमुख प्वाइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जिससे वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही