Search

 
 
 

उपराष्ट्रपति चुनाव : सोनिया, खरगे, राहुल, नड्डा, राजनाथ सिंह सहित कई सांसदों ने किया मतदान

देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में सुबह 10 बजे से मतदान जारी है. मतदान में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन पहुंचकर सबसे पहले अपना वोट डाला. उनके बाद भाजपा, कांग्रेस, सपा, राजद, और अन्य दलों के सांसदों ने मतदान किया.
 

Lagatar Desk :  देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में सुबह 10 बजे से मतदान जारी है. मतदान में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन पहुंचकर सबसे पहले अपना वोट डाला. उनके बाद भाजपा, कांग्रेस, सपा, राजद, और अन्य दलों के सांसदों ने मतदान किया. 

 

वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी

कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और शशि थरूर ने मतदान किया. वहीं भाजपा से जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह ने वोट डाला.  राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने भी मतदान में भाग लिया. 

 

इन सांसदों ने भी डाले वोट

अन्य प्रमुख सांसदों में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, प्रल्हाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, सपा सांसद राम गोपाल यादव, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए वोट डाला. 

 

 

राधाकृष्णन और रेड्डी के बीच मुकाबला

इस बार का उपराष्ट्रपति चुनाव एनडीए के सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्ष समर्थित बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच हो रहा है. उपराष्ट्रपति पद पर वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी. इसके बाद शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. चुनाव के परिणाम आज देर शाम तक आने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही