Search

 
 
 

हिस्ट्री शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi : कांके में लोगों की नाक में दम कर चुके सबसे बड़े भू माफिया विक्की जायसवाल के कारनामों की फेहरिस्त लंबी है. अंचल कार्यालय से लेकर थाना तक उसके नाम की तूती बोलती है. विक्की जयवासल छंटा हुआ बदमाश और पुराना हिस्ट्री शीटर है. जब एक के बाद एक उसके नाम की शिकायतों की फाइल मोटी होने लगी तब जिला प्रशासन ने उसे रांची से बाहर खदेड़ने के लिए जिला बदर करने की तैयारी की है. हालांकि पिछले वर्ष भी उसके खिलाफ जिला प्रशासन ने जिला बदर का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन जिला बदर का प्रस्ताव जाते ही उसने अपने आकाओं की शरण ली. तब जाकर जैसे तैसे जिला बदर की कार्रवाई रुकी. जिला बदर की कार्रवाई रुकने के बाद विक्की कुछ दिनों तक शांत रहा, लेकिन उसके बाद फिर उसने अपना पुराना रंग दिखाना शुरू कर दिया. अब फिर से विक्की ने लोगों की जमीन कब्जाने और औने पौने दाम में बेचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे आजमाने शुरू कर दिए हैं. लोग बताते हैं कि विक्की को रांची के कुछ बड़े व्यवसाइयों और सफेदपोशों का संरक्षण मिला हुआ है, जिनके दम पर वह सबको मैनेज करके रखता है. इसमें सबसे पहला नाम आता है विक्रम जैन का. विक्रम जैन और विक्की जायसवाल के बीच करोडों रूपए का लेनदेन हुआ है. विक्की ने विक्रम जैन को कम समय में मोटी कमाई का लालच दिया, जिसके बाद विक्रम जैन ने जमीन के गोरखधंधे में विक्की जायसवाल के कहने पर निवेश कर दिया. विक्की जयसवाल ने अब तक जितनी जमीन की खरीद-बिक्री की है, उसकी बारीकी से जांच करने पर एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा हो सकता है. क्योंकि इस सिंडिकेट में अंचल के छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारी तक शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - कोल्हान">https://lagatar.in/strange-feat-of-kolhan-university-asked-explain-on-godi-media/">कोल्हान

यूनिवर्सिटी का अजब कारनामा,पूछा सवाल – गोदी मीडिया पर समझाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही