Search

 
 
 

RPF अफसर के घर नाबालिग लड़की के शोषण मामले में पीड़िता ने CWC को दिया बयान

 
Ranchi: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के उपमुख्य सुरक्षा आयुक्त के सरकारी आवास में नाबालिग लड़की के शारीरिक-मानसिक शोषण मामले में रविवार को लड़की ने अपनी बयान दिया. नाबालिग ने सीडब्लूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) को बयान देते हुए कहा कि गरीबी के कारण उसे आरपीएफ अफसर के घर पर काम करने के लिए रखा गया था. वह वहां झाड़ू, पोछा और बर्तन धोने के साथ ही कभी-कभी खाना भी बनाती थी. उसे भर पेट खाना नहीं दिया जाता था. वहीं दूसरे धर्म का होने के नाते उसे जूठा खाना दिया जाता था. अफसर की पत्नी उसे छोटी-छोटी बात पर डांटती थी. रात में उससे अपने शरीर पर नूरानी तेल से मालिश करवाती थी. कोई गलती होने पर एक ही काम बार-बार करवाती थी. बाथरुम भी धुलवाती थी.

जवान शंभुनाथ ठाकुर ने उसकी वीडियो बना ली थी

पीड़िता ने बताया कि अफसर के घर सब्जी लाने के लिए एक पुलिस जवान शंभुनाथ ठाकुर आता था. एक बार उसने उसकी कपड़े बदलते वक्त फोटो और वीडियो लिया था. वह उसे फेसबुक पर डालने की धमकी देता था. एक बार उसने उसके गाल को गंदे इरादे से छुआ भी था. जब उसने इस बात की जानकारी अफसर और उसकी पत्नी को दिया तो उन्होंने उसे डांटा था. उस दौरान उसकी पत्नी ने उसे गंदी-गंदी गालियां दी थी. इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/suspicious-death-of-ranchi-resident-constable-in-dumka/92443/">रांची

के रहने वाले कांस्टेबल की दुमका में संदेहास्पद मौत, जांच जारी

अफसर की पत्नी ने जेल भेजने की धमकी दी थी   

पीड़िता ने कहा कि जब उसे सीडब्लूसी वहां से ला रहा था तो उसे अफसर की पत्नी ने धमकाया था कि अगर वह किसी को भी कुछ बताती है तो उसके पूरे परिवार को वह जेल भेज देगी. वह नहीं चाहती कि उसकी मां जेल जाए. उसने छोटे भाई की चर्चा करते हुए कहा कि वह उसे भी किसी तरह का नुकसान होता नहीं देख सकती है. फिलहाल वह प्रेमाश्रम में है. उसने वापस वह काम नहीं करने और आगे पढाई-लिखाई करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें-  रांची:">https://lagatar.in/ranchi-police-raid-in-childrens-improvement-home-mobile-cigarettes-and-many-other-items-recovered/91855/">रांची:

बाल सुधार गृह में पुलिस का छापा, मोबाइल, सिगरेट समेत कई अन्य सामान बरामद

पति-पत्नी में होते थे झगड़े  

पीड़िता ने बयान में आगे बताया कि अफसर और उसकी पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता था. अफसर की पत्नी झगड़े के दौरान मारती भी थी. इसके साथ ही अपने पति और उसके रिश्ते पर शक करती थी. कभी-कभी इतना गुस्सा हो जाती थी कि उसे आधी रात में घर से बाहर निकाल देती थी. इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/minor-caught-roaming-at-ranchi-station-rpf-handed-over-to-family/92305/">रांची

स्टेशन पर घूमते पकड़े गये नाबालिग, RPF ने परिवार को सौंपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही