Search

 
 
 

पलामू: साइबर का शिकार हुए जयनाथ लगा रहे न्याय की गुहार

 
Medininagar: उंटारी प्रखंड के कुटमू गांव निवासी जयनाथ मेहता साइबर क्राइम का शिकार हो गए. 27 जुलाई को इनके खाते से 8 लाख 20 हजार रुपये गायब हो गये. इस संबंध में उंटारी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई. थाना प्रभारी दीपक कुमार द्वारा पांडू अंचल निरीक्षक रामाशीष पासवान को इन्वेस्टिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है. इस मामले में दो आरोपी शेख सद्दाम व रंजीत कुमार को गिरफ्तार भी किया गया. इसमें रंजीत कुमार को छोड़ दिया गया, जबकि शेख सद्दाम को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में जयनाथ ने बताया कि 27 जुलाई को रंजीत कुमार द्वारा फोन कर दुकान के नाम स्कैनर आने की बात कही गई, जिसके लिए उससे ओटीपी की मांग की गई.

इसकी शिकायत उंटारी रोड थाना में की गई

लेकिन अपनी दुकान में व्यस्त जयनाथ मोबाइल को चार्ज में लगाकर अन्य काम में व्यस्त हो गया. इसका फायदा उठाकर रंजीत कुमार द्वारा उसके मोबाइल से छेड़छाड़ की गई. इसके बाद थोड़ी देर में गायब हो गया. बताया कि थोड़ी देर बाद किसी के खाते में पैसे ट्रांसफर करना. देखने पर पता चला कि अकाउंट के सारे पैसे गायब हो गए हैं. इसकी तत्काल शिकायत उंटारी रोड थाना में लिखित आवेदन देकर की गई. साथ में इसके लिए पांडू पुलिस अंचल निरीक्षक रामाशीष पासवान को बनाया गया. घटना के बात उंटारी रोड व पांडू थाना प्रभारी द्वारा गंभीरता दिखाते हुए पांडू निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ में पूरी घटनाक्रम की जानकारी भी उसके द्वारा उपलब्ध कराई गई. 4 लाख 45 हजार दुर्ग भिलाई निवासी शेख सद्दाम के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं. जयनाथ ने बताया कि थोड़ी देर बाद थाना में पुलिस अंचल निरीक्षक रामाशीष पासवान पहुंचे. इनके द्वारा रंजीत से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. वहीं दुर्ग भिलाई पहुंच शेख सद्दाम को गिरफ्तार कराने में जयनाथ तो सफल हो गए लेकिन पैसे अभी तक उसे प्राप्त नहीं हुए. शेख सद्दाम के खाते का स्टेटमेंट यह बताने के लिए पर्याप्त है कि जयनाथ का पैसा उसके खाते में आया है. इस पैसे को गोरखपुर निवासी श्याम कुमार यादव के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए है. पीड़ित जयनाथ गोरखपुर पहुंच स्थानीय थाना पहुंचे. जहां पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी गई. ऐसे में वहां के पुलिस पदाधिकारी श्याम कुमार यादव के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उसके बैंक स्टेटमेंट निकलवाए, जिसमें स्पष्ट रूप से शेख सद्दाम के खाते से पैसे प्राप्त होने का जिक्र है, जो पैसे एक बार फिर उसी के खाते में लौटा दिए गए.

जयनाथ ने मंत्री रामेश्वर उरांव को दी घटना की जानकारी

जयनाथ ने बताया कि गोरखपुर व दुर्ग भिलाई के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जांच कर रहे अनुसंधान पदाधिकारी के द्वारा सहयोग मांगा जाए तो सहयोग को तैयार हैं. इसमें संलिप्त सभी लोगों तक पहुंचा जा सकता है. इसके बाद सहयोग व मदद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है. वहीं जयनाथ ने कांग्रेस के जन संवाद अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार की शाम विश्रामपुर पहुंचे मंत्री रामेश्वर उरांव को लिखित आवेदन देते हुए पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी. साथ ही सहयोग के लिए अपील किया. वहीं मंत्री के द्वारा पीड़ित जयनाथ को आश्वासन देते हुए कहा कि हर संभव सहयोग किया जाएगा. अंचल निरीक्षक पांडू रामाशीष पासवान ने कहा कि पुलिस अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है ताकि इस कार्य में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी हो. टीम अलग-अलग क्षेत्र में अपने स्तर से जांच कर रही है इसमें सन लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अन्य लोगों की जांच जो गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा कार्य किया जा रहा है. साइबर थाना के अधिकारी ने कहा कि साइबर थाना ने अपने स्तर से कार्य करते हुए सारी रिपोर्ट संबंधित अनुसंधान पदाधिकारी को दी है. सारा कार्य अनुसंधान पदाधिकारी के द्वारा ही किया जाएगा. इसे भी पढ़ें - किरेन">https://lagatar.in/kiren-rijiju-advised-rahul-gandhi-to-improve-congress-objected/">किरेन

रिजिजू ने राहुल गांधी को सुधर जाने  की नसीहत दी, कांग्रेस ने ऐतराज जताया…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही