Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेड क्रॉस चुनाव में नये प्रतिनिधियों की जीत पूंजीवाद के खिलाफ जीत : अभिषेक सिंह

Advertisement
Advertisement
पलामू झामुमो युवा मोर्चा, ने रेड क्रॉस के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को किया सम्मानित Palamu: पलामू झामुमो युवा मोर्चा ने रेड क्रॉस के चुनाव में जीतने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया. झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला और झामुमो नेता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह का संचालन युवा मोर्चा के सचिव आशुतोष विनायक ने किया. कुछ दिन पहले ही रेड क्रॉस में काफी दिलचस्प मुकाबला हुआ था जिसमें आलोक पाठक उपाध्यक्ष, डॉ. सत्यजीत गुप्ता सचिव, सुधीर सिंह कोषाध्यक्ष, गिरधारी गर्ग प्रोजेक्ट मैनेजर और कमल कुमार जैन, आलोक माथुर, कृष्णा अग्रवाल, आलोक वर्मा, अखिलेश तिवारी, उदय शंकर दुबे कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने गए थे. मौके पर उपस्थित झामुमो नेता अभिषेक सिंह ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पलामू के बुद्धिजीवियों की जीत है, पूरी टीम के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बहुत बहुत बधाई. रेड क्रॉस जैसे सामाजिक संस्थान को कब्जाने के खिलाफ जिस तरीके से सभी सदस्यों ने मतदान किया है, वह सराहनीय है. रेड क्रॉस मानवता के लिए है, इसमें लोगों की जिंदगी को बचाया जाता है, पलामू रेड क्रॉस हमेशा से लोगों की सेवा करता आया है. यह जीत पूंजीवाद के खिलाफ जीत है. कुछ लोग खुद को पलामू का अडानी समझने लगे हैं. उन्हें इस चुनाव में साफ संदेश मिल गया है कि आपकी सच्चाई लोग समझ चुके हैं. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/rahul-lashed-out-at-the-central-government-in-godda/">गोड्डा

में केंद्र सरकार पर बरसे राहुल, कहा-सरना कोड लाने की कोशिश की, लेकिन लाने नहीं दिया

रेड क्रॉस मानवता की सेवा की लिए : सन्नी शुक्ला

वहीं झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने कहा कि रेड क्रॉस पूरे विश्व में मानवता की सेवा के लिए जाना जाता है, जब भी इंसानियत पर खतरा मंडराया तो रेड क्रॉस हमेशा आगे आकर लोगों की जान बचाने का काम किया. पूरे विश्व में ये एक आंदोलन की तरह स्थापित है. उन्होने कहा कि झामुमो युवा मोर्चा, पलामू की पूरी टीम मानवता की सेवा में रेड क्रॉस के साथ खड़ा है. सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई.सम्मान समारोह में झामुमो उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, संगठन सचिव कृष्ण कन्हैया दुबे, विजय जी, नवनीत कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-alleges-modi-government-is-trying-to-end-mnrega/">कांग्रेस

का आरोप,  MNREGA को खत्म करने में लगी है मोदी सरकार  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही