Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मतदाता जागरुकता को लेकर मैथन डैम पर नाविकों का बनाया गया वीडियो फिल्म

Maithan (Dhanbad) : स्वीप के तहत शुक्रवार को मैथन डैम पर नाविकों के साथ वीडियो फिल्म बनाया गया. यह वीडियो फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर फेम जीशान कादरी के निर्देशन में बनाया गया. मौके पर एग्यारकुंड के बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि यह वीडियो फिल्म जिला प्रशासन के निर्देश पर बनाया गया है. यह वीडियो निष्पक्ष एवं बिना प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाया गया है. कहा कि यह वीडियो पूरे झारखंड के साथ साथ पूरे देश में दिखाया जाएगा. जिससे मैथन का नाम राष्ट्रीय स्तर पर होगा. साथ ही यहां के नाविकों की भी एक अलग पहचान बनेगी और यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा. मौके पर डीपीआरओ अमित कुमार सिंह, एग्यारकुंड बीपीआरओ लालू रविदास, सीआरपी पंकज कुमार सिंह, छत्रपति शिवाय किस्कू, नेपाल चंद्र बाउरी, बबलू हेम्ब्रम, मंटू महतो, राजीव शर्मा, बीएलओ सरस्वती तिग्गा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/half-a-dozen-cases-have-been-registered-against-land-scammer-vicky-jaiswal-hires-a-female-bouncer-to-take-over-the-land/">जमीन

का गोरखधंधा करने वाले विक्की जायसवाल पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस, जमीन कब्जाने के लिए रखता है महिला बाउंसरों की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही