Search

 
 
 

मासूम बच्ची का वीडियो वायरल, हम इंडियन हैं, चाइनीज मत बोलो, इंडियन बोलो...

National News :  हम लोग इंडियन हैं. चाइनीज बोलने से हम बहुत गुस्सा होते हैं, दुखी होते हैं. हमको इंडियन बोलो. सोशल मीडिया पर अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी बच्ची का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बेहद मासूम बच्ची नजर आ रही है
 
अरुणाचल प्रदेश की बच्ची

National News :  हम लोग इंडियन हैं. चाइनीज बोलने से हम बहुत गुस्सा होते हैं, दुखी होते हैं. हमको इंडियन बोलो. सोशल मीडिया पर अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी बच्ची का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बेहद मासूम बच्ची नजर आ रही है.

 

आत्मविश्वास से लबरेज वह उन लोगों से अपनी बात कह रही है, जो लोग अकसर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से आने वाले लोगों को लेकर नस्लभेदी कमेंट करते हैं. बच्ची बोलती सुनाई दे रही है. हम लोग इंडियन हैं. आप हमको चाइनीज बोलने से बहुत गुस्सा होते हैं, बहुत दुखी होते हैं. हमको इंडियन बोलो. बच्ची काफी छोटी है, वह बताती है कि वह अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में रहती है.  

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बच्ची के आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं. आम जन का कहना है कि किसी भी भारतीय नागरिक को बार-बार अपनी पहचान साबित करने की जरूरत क्यों होनी चाहिए. किसी व्यक्ति को उसका चेहरा देखकर चीनी, नेपाली या चीनी नागरिक करार देना  सही नहीं  हो सकता.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी  लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही