Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के डिप्टी सीएम के डांस का वीडियो हुआ वायरल, महिलाओं ने तेजस्वी यादव को खींचकर नचाया

Chapra : बिहार के डिप्टी सीएम और RJD के नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तेजस्वी यादव लोगों के बीच जमकर नाच रहे हैं. यह वीडियो आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह के घर का है. सुनील सिंह के बेटे की मेहंदी और संगीत कार्यक्रम में तेजस्वी यादव के अलावा तमाम नेता पहुंचे थे. महिलाएं गाना गा रही थीं. इसी बीच महिलाओं ने तेजस्वी यादव का हाथ पकड़कर मंच पर बुला लिया और उनके साथ नाचने लगीं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ddc-did-surprise-inspection-of-hostels-and-sadar-hospital-at-midnight/">चाईबासा

: डीडीसी ने आधी रात को छात्रावासों व सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

राबड़ी देवी भी इस समारोह में शामिल थी

इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह भी पहुंचे हुए थे. इस वीडियो में हल्दी संगीत का रस्म चल रहा था.  सुनील सिंह के परिवार के अधिकांश लोग भी मौजूद थे. वहीं, राबड़ी देवी भी इस समारोह में पहुंची हुई थी. तेजस्वी और तेज प्रताप यादव सुनील सिंह को मामा कहते हैं. इस रिश्ते से तेजस्वी यादव के ममेरे भाई की शादी समारोह था. तेजस्वी यादव का इससे पहले क्रिकेट खेलते और फिटनेस से जुड़ा वीडियो भी काफी वायरल हुआ था. इसे भी पढ़ें :  कटिहार">https://lagatar.in/katihar-stones-pelted-on-vande-bharat-train-window-glass-broken/">कटिहार

: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, खिड़की का कांच टूटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही