Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिकी मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल का वीडियो वायरल, काबुल में हमने गड़बड़ कर दी, नौकरी गयी

Advertisement
Advertisement
Washington :  अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती बम धमाकों में 13 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने पर अमेरिका में हड़कंप मचा हुआ है. इसी बीच इस हमले के लिए अमेरिकी सैनिक  मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल  द्वारा सार्वजनिक रूप से नेतृत्व से जिम्मेदारी लेने की मांग किये जाने पर उसे ड्यूटी से मुक्त कर दिये जाने की खबर है. जान लें कि  गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले  में अमेरिकी सेनिक और अफगानिस्तान के 100 से ज्यादा लोग मारे गये. इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के खुरासान मॉडल ने (ISIS-K) ली है. हमले के बाद एक अमेरिकी सैनिक का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में लेफ्टिनेंट कर्नल स्टुअर्ट शेलर ने अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले और अन्य को हमले की जवाबदेही लेने के लिए कहा है. स्टुअर्ट ने कहा, यह स्वीकार करना चाहिए कि हमने गड़बड़ कर दिया. इसे भी पढ़ें : संयुक्त">https://lagatar.in/signs-of-a-change-in-the-attitude-of-the-united-nations-security-council-talibans-name-removed-from-the-statement-on-terrorism/">संयुक्त

राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नजरिये में बदलाव के संकेत, आतंकवाद को लेकर जारी बयान से हटाया तालिबान का नाम

मैं 17 साल से लड़ रहा हूं. मैं अपने वरिष्ठ नेताओं से जवाबदेही की मांग करता हूं.

बता दें कि फेसबुक और लिंक्डइन पर पोस्ट किये गये लगभग पांच मिनट के वीडियो में स्टुअर्ट शेलर कहते दिख रहे हैं कि इस समय सोशल मीडिया पर लोग परेशान हैं. युद्ध के मैदान में मरीन ने किसी को निराश नहीं किया. उन्होंने कहा कि `लोग परेशान हैं क्योंकि उनके वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें निराश किया है और उनमें से कोई भी हाथ नहीं उठा रहा है और न ही जवाबदेही स्वीकार कर रहा है. स्टुअर्ट शेलर ने कहा कि वह जानता है कि ऐसा करके वह अपने 17 साल के करियर को खतरे में डाल रहा है, लेकिन वो विवश है. मैं 17 साल से लड़ रहा हूं. मैं अपने वरिष्ठ नेताओं से जवाबदेही की मांग करता हूं. इसे भी पढ़ें : मध्यप्रदेश">https://lagatar.in/barbaric-incident-of-madhya-pradesh-tribal-youth-tied-to-a-truck-dragged-far-brutally-beaten-to-death-video-viral/">मध्यप्रदेश

 की बर्बर घटना : आदिवासी युवक को ट्रक से बांध कर दूर तक घसीटा, बेरहमी से पीट कर मार डाला, वीडियो  वायरल  

कर्नल ने  एयर बेस को सुरक्षित नहीं करने को बड़ी रणनीतिक गलती करार दिया

लेफ्टिनेंट कर्नल शेलर ने कहा कि गुरुवार को ISIS-K के हमले में मारे गए मरीन में से एक के साथ उसका व्यक्तिगत संबंध था. कर्नल ने लोगों को निकालने से पहले बड़गाम एयर बेस को सुरक्षित नहीं करने को बड़ी रणनीतिक गलती करार दिया है.लेकिन लेफ्टिनेंट कर्नल शेलर को इस पोस्ट जारी करना भारी पड़ गया. विभाग ने एक्शन लेते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों से मुक्त कर दिया. मरीन कॉर्प्स के प्रवक्ता ने डेलीमेल को  बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल स्टुअर्ट शेलर को स्कूल ऑफ इन्फैंट्री-ईस्ट के कमांडिंग ऑफिसर ने विश्वास तोड़ने और आदेश न मानने के चलते कमांड से मुक्त कर दिया है. इसे भी पढ़ें :  सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamys-advice-to-the-modi-government-if-china-does-not-vacate-the-space-then-india-should-fight-with-it/">सुब्रमण्यम

स्वामी की मोदी सरकार को सलाह,  यदि चीन जगह खाली नहीं करता है, तो भारत उससे युद्ध करे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही