Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गार्ड के साथ धक्का-मुक्की करने और गालियां देने वाली महिला का वीडियो वायरल, नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : नोएडा में श्रीकांत त्यागी द्वारा गाली गलौच किये जाने का मामला अभी चल ही रहा है कि एक गाली देने वाली महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबर है कि पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार घटना नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की एक हाईराइज सोसायटी की है. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/natures-havoc-in-himachal-landslides-in-mandi-8-people-of-same-family-killed-bodies-of-children-found-wrapped-around-mothers-chest/">हिमाचल

में कुदरत का कहर, मंडी में लैंडस्लाइड, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, मां के सीने से लिपटे मिले बच्चों के शव
 

नोएडा की जेपी विशटाउन सोसायटी की घटना

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि नोएडा की जेपी विशटाउन सोसायटी में रहने वाली महिला एक गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही है. वह गार्ड के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी कर रही है. वहां मौजूद दूसरे गार्ड उसे ऐसा करने से मना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही इस मामले में संज्ञान लेकर थाना नोएडा सेक्टर-126 पुलिस ने महिला भाव्या रॉय के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 153-A, 323, 504, 505(2), 506 के महत मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/cbi-hands-over-documents-to-ed-sisodia-will-be-booked-in-money-laundering-case-kejriwal-said-every-morning-starts-the-game-of-cbi-ed/">CBI

ने ED के हवाले किये दस्तावेज, सिसोदिया पर दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस! बोले केजरीवाल, रोज सुबह CBI-ED का खेल शुरू कर देते हैं 

नशे में धुत महिला ने गाली-गलौच शुरू कर दी

खबरों के अनुसार गार्ड ने गेट खोलने में देर कर दी तो कथित तौर पर नशे में धुत महिला ने गाली-गलौच शुरू कर दी. महिला बार-बार गार्ड का कॉलर पकड़कर खींच रही थी. जब दूसरा गार्ड समझाने आया तो वह उससे भी गाली-गलौच करने लगी. इसका वीडियो किसी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर नोएडा पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

स्वाति मालीवाल ने मामले को लेकर ट्वीट किया

सोसायटी के ट्रेजरार अंशु गुप्ता ने बताया कि महिला कुछ माह पहले ही यहां रहने आयी है. उन्होंने कहा कि महिला ने गार्ड के साथ काफी बदतमीजी की है. कहा कि सोसायटी की ओर से हमने पुलिस को शिकायत दी. पूरी सोसायटी और हम सब गार्ड के साथ हैं. वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने पीड़ित गार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है .महिला का मेडिकल कराया जा रहा है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने भी मामले को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गलौच कर रही है. ये किस प्रकार का घटियापन है. इस महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही