Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों से चोरी का लोहा उतरवाते सामने आया वीडियो, आरोपियों पर मामला दर्ज

आरोपी नहीं सलटा पाए मामला, पीड़ित बच्चे के परिजनों के अड़ने पर थाने में दर्ज हुआ मामला Hazaribagh : पदमा में बच्चों से ट्रक पर लदे चोरी का लोहा उतरवाते वीडियो वायरल हो गया है. इसमें दो होटल संचालकों को आरोपी बनाया गया है. वहीं लोग बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट का लालच देकर लोहा उतरवाते थे. जब एक बच्चे ने यह काम करने से इनकार कर दिया, तो होटल संचालकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. जब केस किया, तो बच्चे के माता-पिता को भी पीट दिया. उसके बाद दोनों आरोपी मामले को रफा-दफा करना चाहते थे. लेकिन बच्चे के परिजन न्याय के लिए अड़े रहे और अंतत : पदमा थाने में दो दिनों के बाद प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक बरही अनुमंडल थाना से केस संख्या नहीं दिया गया है. पूरा मामला संगम और सात मिलन होटल के संचालक विनोद मेहता और प्रदीप मेहता से जुड़ा है. भुक्तभोगी 12 वर्षीय बच्चा पदमा के कोदवे निवासी सीताराम भुइयां और रिंकी देवी का पुत्र है. इस मामले में झारखंड सरकार बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने भी संज्ञान लेते हुए थाने में अविलंब मामला दर्ज करने की बात कही थी. बच्चे के पिता ने बताया कि थाने में दो दिनों तक आवेदन देने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी. वहीं आरोपी होटल संचालक मामले को आपस में मिल-बैठकर सलटा देने का दबाव बना रहे थे. बच्चे के पिता ने कहा कि किसी भी हाल में वह समझौता नहीं करेंगे. इसे भी पढ़ें :  दो">https://lagatar.in/investigation-report-has-to-be-given-to-dc-on-the-death-of-two-prisoners-yet-not-received-from-the-judicial-magistrate/">दो

कैदियों की मौत पर डीसी को देनी है जांच रिपोर्ट, न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से अब तक नहीं मिली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही