Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो वॉर, कांग्रेस के हम अदानी के हैं कौन… के जवाब में भाजपा की कांग्रेस फाइल्स

NewDelhi : कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वॉर शुरू हो चुका है. जान लें कि कांग्रेस अडानी मामले सहित राहुल की सदस्यता को लेकर भाजपा के खिलाफ सवालों की सीरीज चला रही है, साथ ही कांग्रेस डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड कैंपेन भी चला रही है. भाजपा ने इसका जवाब देने के लिए कांग्रेस फाइल्स टाइटल के नाम से वीडियो सीरीज जारी की है. इसमें कांग्रेस के कथित घोटालों-भ्रष्टाचार शामिल किये गये हैं. भाजपा ने ट्विटर हैंडल पर शेयर किये इस वीडियो के साथ लिखा है- कांग्रेस फाइल्स के पहले एपिसोड में देखिए, कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/government-of-india-in-the-process-of-buying-another-spy-spyware-like-pegasus-israel-australia-italy-france-companies-in-the-race/">भारत

सरकार पेगासस जैसा कोई दूसरा जासूसी स्पाईवेयर खरीदने की जुगत में! इजराइल, ऑस्ट्रेलिया, इटली, फ्रांस की कंपनियां रेस में

कांग्रेस के 70 साल के शासनकाल के घोटालों का जिक्र

जान लें कि तीन मिनट के इस वीडियो की शुरुआत में लिखा हुआ आता है- कांग्रेस मतलब करप्शन. इस वीडियो में नैरेटर ने कांग्रेस के 70 साल के शासनकाल के घोटालों का जिक्र किया है. इसमें कोयला घोटाला, 2G स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ घोटाले का जिक्र शामिल हैं. आखिरी मिनट में नैरेटर कहता है- कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है. इसे भी पढ़ें : हिंसा">https://lagatar.in/politics-heats-up-on-violence-giriraj-singh-demands-nitishs-resignation-rjd-attacks-shah-says-40-lok-sabha-seats-are-worried/">हिंसा

पर राजनीति गरमाई, गिरिराज सिंह ने नीतीश से मांगा इस्तीफा, आरजेडी का शाह पर हमला, कहा- 40 लोकसभा सीटों की है चिंता

भाजपा ने बताया, घोटाले की राशि से क्या-क्या हो सकता था

इसी वीडियो में बताया गया है कि कांग्रेस के 70 सालों के शासन के दौरान 4.82 लाख करोड़ के घोटाले हुए. अगर इस पैसे का सही इस्तेमाल होता तो इतने पैसों में 24 INS विक्रांत बनाये जा सकते थे, 300 राफेल जेट खरीदे जा सकते थे और 1000 मिशन मंगल पूरे हो सकते थे. बता दें कि कांग्रेस के 2004 से 2014 के कार्यकाल को खोया हुआ दशक करार दिया. कहा कि उन दिनों अखबारों में भ्रष्टाचार की खबरें भरी रहती थीं, जिसे देखकर हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता था.

कांग्रेस चला रही है डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड सीरीज

इससे पहले कांग्रेस ने अडानी मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोला था. हम अदानी के हैं कौन अभियान के तहत सवालों के कई सेट रिलीज किये गये थे. जिसे डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड नाम दिया गया है. इसके तहत एएम सिंघवी, जितेंद्र सिंह, शक्ति सिंह गोहिल, अलका लांबा, राजीव शुक्ला वीडियो के जरिए मोदी सरकार पर सवाल उठाते दिख रहे थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही