Search

94 करोड़ का जलमीनार, फिर भी नहीं बुझा ग्रामीणों का प्यास!

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा प्रखंड अंतर्गत गितिलपी गांव में DMFT मद से बनने वाली जलमीनार योजना निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद अधूरी है। इस मामले को लेकर भारत आदिवासी पार्टी ने सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जलमीनार और पाइपलाइन योजना के लिए 12 फरवरी 2019 को एकरारनामा हुआ था। काम पूरा करने की निर्धारित समय सीमा 11 फरवरी 2022 थी। योजना के तहत 3.60 लाख लीटर क्षमता और 18 मीटर स्टेजिंग वाली जलमीनार का निर्माण होना है। निर्माण कार्य चेन्नई की कंपनी M/S Shriram EPC Limited कर रही है। भारत आदिवासी पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुशील बारला ने योजना की स्वीकृत राशि, अब तक किए गए भुगतान, निर्माण की वर्तमान स्थिति और देरी के कारणों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में लापरवाही या अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित संवेदक और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। सुशील बारला ने झारखंड सरकार और जिला प्रशासन से जलमीनार का निर्माण जल्द पूरा कराने तथा खनन प्रभावित क्षेत्रों में DMFT से संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की अपील की है।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही