टूटा लैपटॉप, बैंक ट्रांजैक्शन और WhatsApp चैट: JPSC केस में CID ने क्या रखा अदालत के सामने?
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला अब जांच के अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। सीआईडी ने 12 आरोपियों के खिलाफ 97 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी ने अदालत को 82 साक्ष्यों की सूची भी सौंपी है, जिसमें कथित तौर पर टूटा लैपटॉप, फॉर्मेट किया गया मोबाइल, WhatsApp चैट, बैंक खातों के लेनदेन और परीक्षा से जुड़ी अहम फाइलें शामिल हैं। सीआईडी को आशंका है कि परीक्षा में अनियमितताएं सुनियोजित तरीके से की गईं और इसमें तत्कालीन अधिकारियों, निजी आउटसोर्स एजेंसी तथा बिचौलियों के बीच कथित सांठगांठ थी। अब बड़ा सवाल है कि इन साक्ष्यों से अदालत में क्या खुलासा होगा और क्या इससे अभ्यर्थियों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट, LIVE LAGATAR पर।