Search

ममता देवी के प्रतिनिधि का JPSC कनेक्शन? अनुष्का के पति ने वीडियो में क्या कहा || livelagatar news ||

हजारीबाग की अधिवक्ता अनुष्का की मौ…त का मामला लगातार चर्चा में है। अब उनके पति ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है और अपने ससुर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पति ने दावा किया कि जेपीएससी में नौकरी दिलाने के नाम पर रामगढ़ विधायक ममता देवी के प्रतिनिधि मनोज महतो को कंपनी के खाते से सात लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस लेनदेन को लेकर उन पर दबाव बनाया गया था। पति ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है और जल्द आत्मसमर्पण करने की बात कही है। हालांकि, वीडियो में किए गए आरोपों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही