Search

मिट्टी के दीये से आत्मनिर्भरता का संदेश, कुम्हारों के बीच पहुंचीं उपायुक्त कंचन सिंह

दीपावली से पहले सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह कुंबाटोली और भेड़ीकुदर गांव में कुम्हार परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने दीपावली की तैयारियों का जायजा लिया और खुद चाक पर मिट्टी का दीया बनाने का प्रयास किया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री कुटीर एवं लघु उद्यम विकास बोर्ड और झारखंड माटीकला बोर्ड के माध्यम से सिमडेगा के 160 से अधिक कुम्हारों को अनुदानित विद्युत चाक उपलब्ध कराए गए हैं। इसका उद्देश्य पारंपरिक मिट्टी कला को प्रोत्साहित करना और कारीगरों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। जानिए कैसे स्थानीय कारीगरों के हुनर को सम्मान देकर उनकी आजीविका को मजबूती देने की कोशिश की जा रही है।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही