टाईगर जयराम,योगेन्द्र साव के बाद अब झामुमो विधायक अनंतदेव प्रताप देव के निशाने पर झारखंड के अधिकारी
टाईगर जयराम, योगेन्द्र साव के बाद अब झामुमो विधायक अनंतदेव प्रताप देव के निशाने पर झारखंड के अधिकारी! यहां याद रहे कि अभी कुछ दिन पूर्व ही टाईगर जयराम महतो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक दरोगा के साथ गाली गलौज करते नजर आये थें, उसके बाद योगेन्द्र साव हजारीबाग के सीओ के साथ खासमहल जमीन को लेकर हॉट टॉक करते नजर आयें, और अब भवनाथपुर विधायक अनंतप्रताप देव का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रखंड विकास पदाधिकारी को धमकी देते नजर आ रहे हैं