घरेलू गैस सिलेंडर की चोरी का आरोप! होटल-रेस्टोरेंट में अवैध इस्तेमाल पर उठे सवाल || livelagatar
घरेलू LPG सिलेंडर का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल और गैस की कथित चोरी को लेकर ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन ने चिंता जताई है। संस्था के कार्यकारी संचालक शुभम रंगारी ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि कई होटल और रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके मुताबिक, इससे सरकार को GST राजस्व का नुकसान हो सकता है और सुरक्षा संबंधी खतरे भी पैदा हो सकते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ डिलीवरी बॉय सिलेंडर से दो से चार किलो तक गैस निकालकर बेचते हैं। संस्था ने उपभोक्ताओं से सिलेंडर की सील जांचने, लीकेज डिटेक्टर से जांच कराने और वजन की पुष्टि करने की अपील की। साथ ही संबंधित विभागों से अवैध इस्तेमाल और गैस की कथित कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग की। देखिए शुभम रंगारी से खास बातचीत, LIVE LAGATAR पर।