‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जनता को गुमराह करने की कोशिश
भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाती रही है और अब ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. मरांडी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव आयोग अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है.