Search

SIR और घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, हेमंत सरकार और कांग्रेस पर तीखे हमले

रांची में भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर कचहरी होते हुए पदयात्रा जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय तक पहुंची। इस दौरान भाजपा के केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस, राहुल गांधी और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव से लेकर बाबूलाल मरांडी, आदित्य साहू और अर्जुन मुंडा तक ने SIR, कथित बांग्लादेशी घुसपैठ, कानून-व्यवस्था और विपक्ष की राजनीति को लेकर अपनी बात रखी। वहीं, सरयू राय और सीपी सिंह ने भी कांग्रेस की दिल्ली महारैली पर तंज कसा। पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं के तीखे बयानों से झारखंड की सियासत गरमा गई।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही