Search

बोकारो : सेक्टर-12 के आवास को लेकर आमने-सामने BSL और कर्मी || livelagatar news ||

बोकारो में BSL के ED आवास का आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा और पूर्व कर्मचारियों ने घेराव किया. घेराव को देखते हुए BSL प्रबंधन ने ED आवास की सुरक्षा 2 लेयर में बढ़ा दी और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. दरअसल, सेक्टर-12 में BSL के कई आवास सेवानिवृत्त कर्मचारियों और लाइसेंसधारी कर्मियों को आवंटित हैं. BSL ने इन आवासों की जर्जर हालत का हवाला देते हुए इन्हें असुरक्षित जोन घोषित कर खाली कराने का निर्देश दिया है. प्रबंधन की ओर से सेक्टर-11 और सेक्टर-8 में वैकल्पिक आवास देने की बात कही गई है. लेकिन आवासधारियों का आरोप है कि उन्हें जो वैकल्पिक आवास दिए जा रहे हैं, उनकी स्थिति भी बेहतर नहीं है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि या तो बेहतर आवास दिया जाए या सेक्टर-12 के आवासों की मरम्मत कराई जाए. उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक वे आवास खाली नहीं करेंगे.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही