Search

ED पूछताछ के दौरान क्लर्क का सिर फटा, 6 टांके – हेमंत सरकार पर BJP का हमला, 'बदले की राजनीति'

हैरान करने वाली खबर रांची से सामने आई है। जहां पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने ईडी अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने एयरपोर्ट थाने में कांड संख्या 05/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। संतोष का कहना है कि 12 जनवरी 2026 को उन्हें पूछताछ के लिए हिनू स्थित ईडी कार्यालय बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान जब उन्होंने आरोप कबूल करने से इनकार किया, तो सहायक निदेशक प्रतीक और अधिकारी शुभम ने उन पर गाली-गलौज की और डंडे से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया, खून बहने लगा और सिर में छह टांके लगे। आरोप है कि अधिकारियों ने कहा-'मर भी जाओ तो हमें फर्क नहीं पड़ता'। घायल होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां टांके लगे।
Follow us on WhatsApp